आगरा: पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर चोर गिरफ्तार, दो फरार, चोरी की पल्सर और तमंचा-कारतूस बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। शमशाबाद की धिमश्री पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इसी दौरान रात करीब 1:30 बजे काली पल्सर पर जा रहे दो लोगों को पुलिस ने रोका, तो बाइक सवार रुकने की जगह भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और इस दौरान थाना …

आगरा। शमशाबाद की धिमश्री पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इसी दौरान रात करीब 1:30 बजे काली पल्सर पर जा रहे दो लोगों को पुलिस ने रोका, तो बाइक सवार रुकने की जगह भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और इस दौरान थाना पुलिस को भी सूचना दे दी।

शमशाबाद थाना प्रभारी राजीव कुमार ने जारौली गांव चौराहे के पास बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश यहां भी पुलिस को चकमा देकर और पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे, जिसमें थाना प्रभारी शमशाबाद बाल-बाल बचे। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करना शुरू कर दिया।

क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि, शमशाबाद कस्बे के नयाबास चौराहे पर स्थित बिजली घर के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान फायरिंग में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया और मौके पर गिर पड़ा। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए।

पढ़ें- जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, आरोपियों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

संबंधित समाचार