बहराइच: रेडियोलॉजी विभाग के सामने पहुंच गया सांड, मची भगदड़
बहराइच। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में मंगलवार को एक सांड प्रवेश करने लगा। सांड के पहुंचते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। हालांकि बाद में पहुंचे अन्य लोगों की मदद से सांड को हटाया गया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय की सुरक्षा के लिए गार्डों की तैनाती है। इसके बाद भी …
बहराइच। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में मंगलवार को एक सांड प्रवेश करने लगा। सांड के पहुंचते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। हालांकि बाद में पहुंचे अन्य लोगों की मदद से सांड को हटाया गया।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय की सुरक्षा के लिए गार्डों की तैनाती है। इसके बाद भी छुट्टा मवेशी अस्पताल परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ यही हाल मंगलवार सुबह नौ बजे हुआ।
एक सांड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में प्रवेश करने लगा। सांड को देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग पहुंचे। सभी ने सांड को परिसर से बाहर किया। हालांकि सुबह होने से रेडियोलॉजी विभाग में भीड़ नहीं थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पढ़ें- अयोध्या: दर्शन करके लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, हाईवे पर लड़ रहे सांड़ बने वजह
