Covid Update: नोएडा में कोरोना का कहर जारी, 33 स्कूली बच्चों समेत सामने आए 107 नए मामले
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा और बड़ी संख्या में इसकी चपेट में बच्चे आ रहे हैं। मंगलवार को जारी अपडेट के अनुसार जिले में कुल 107 संक्रमित बीते 24 घंटे में सामने आए हैं। जी हां, पिछले 24 घंटे में 18 वर्ष से कम उम्र …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा और बड़ी संख्या में इसकी चपेट में बच्चे आ रहे हैं। मंगलवार को जारी अपडेट के अनुसार जिले में कुल 107 संक्रमित बीते 24 घंटे में सामने आए हैं।
जी हां, पिछले 24 घंटे में 18 वर्ष से कम उम्र के 33 स्कूली छात्र समेत कुल 107 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बीते 24 घंटे में 32 लोगों ने कोरोना को मात दी। जनपद गौतम बुद्ध नगर में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 411 पहुंच गया है।
मंगलवार को सक्रिय केस संख्या 400 के पार पहुंच गई। वहीं पिछले 11 दिनों में 18 वर्ष से कम उम्र के संक्रमितों की संख्या 134 हो गई है। जिले के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों के संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,247 नए केस, एक्टिव केस की संख्या 11,860 पर पहुंची
