लखनऊ: खुद को जज बताकर ठग ने हॉस्पिटल बंद करने का दिया आदेश, कॉल करने वाले शख्स की तलाश जारी
लखनऊ। खुद को जज बताकर ठग ने प्राइवेट हॉस्पिटल को बंद करने का आदेश दे दिया। जब हॉस्पिटल को शक हुआ तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी जुटाई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। शक होने पर जब सीएमओ ने लखनऊ कोर्ट रजिस्टर से संपर्क किया। इसको लेकर नजदीकी थाने में सीएमओ की …
लखनऊ। खुद को जज बताकर ठग ने प्राइवेट हॉस्पिटल को बंद करने का आदेश दे दिया। जब हॉस्पिटल को शक हुआ तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी जुटाई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
शक होने पर जब सीएमओ ने लखनऊ कोर्ट रजिस्टर से संपर्क किया। इसको लेकर नजदीकी थाने में सीएमओ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना वजीर गंज स्थित सीएमओ दफ्तर में एक शख्स का 8545928877 मोबाइल नंबर से कॉल आता है। कॉल करने वाला शख्स खुद को जस्टिस सिन्हा बताता और हॉस्पिटल को तत्काल बंद करने को कहता है।
सीएमओ को कहा गया कि CMO साहब, मैं जस्टिस बोल रहा हूं। मेरे द्वारा शहीद पथ पर स्थित एशिया हॉस्पिटल को बंद करने का आदेश दिया गया है, जिसका मेल जिलाधिकारी और आपको कर दिया गया है।
पढ़ें- महिला से ठगी करने और धमकी देने पर भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
