अमेरिका : दक्षिणी सीमा पर मार्च में पकड़े गए दो लाख प्रवासी, टूटा रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिकी आव्रजन प्रवर्तन ने 22 साल के मासिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मार्च में दक्षिणी सीमा पर 2,21,000 से अधिक प्रवासियों को पकड़ा। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने यह जानकारी दी। सीबीपी ने सोमवार को सूचना दी कि मार्च में अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर 2,21,303 प्रवासी पकड़े गए। इससे पहले …

वाशिंगटन। अमेरिकी आव्रजन प्रवर्तन ने 22 साल के मासिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मार्च में दक्षिणी सीमा पर 2,21,000 से अधिक प्रवासियों को पकड़ा। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने यह जानकारी दी। सीबीपी ने सोमवार को सूचना दी कि मार्च में अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर 2,21,303 प्रवासी पकड़े गए। इससे पहले मार्च 2000 में अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर 2,20,063 प्रवासी पकड़े गए थे।

सीबीपी के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में पकड़े गए अधिकांश प्रवासियों में मेक्सिको और अन्य देशों के अविवाहित वयस्क थे। सीबीपी ने बताया कि अक्टूबर से अब तक अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर दस लाख से अधिक प्रवासियों का सामना करना पड़ा है।

जो बाइडेन प्रशासन 23 मई को कोरोन वायरस-संबंधित टाइटल 42 स्वास्थ्य नीति को समाप्त कर सकता है। यह ट्रम्प के कार्यकाल की नीति है जिसने अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों को अमेरिकी दक्षिणी सीमा पर शरण चाहने वाले प्रवासियों को तुरंत दूर करने के लिए अधिकृत किया है।

ये भी पढ़ें : South Africa Floods : दक्षिण अफ्रीका में बारिश के बाद बाढ़ से भारी तबाही, 400 से अधिक लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने किया राष्ट्रीय आपदा का ऐलान

 

संबंधित समाचार