IPL 2022, RR vs KKR : युजवेंद्र चहल ने लिया हैट्रिक तो स्टैंड में खुशी से उछल पड़ीं धनश्री, वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल) के 30वें मुकाबले में युजवेंद्र चहल का जलवा देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स के इस स्पिन गेंदबाज ने यादगार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक समेत पांच विकेट चटकाए। चहले के इस प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से मात दी। टूर्नामेंट में चौथी जीत …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल) के 30वें मुकाबले में युजवेंद्र चहल का जलवा देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स के इस स्पिन गेंदबाज ने यादगार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक समेत पांच विकेट चटकाए। चहले के इस प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से मात दी। टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल करने के बाद कप्तान संजू सैमसन की टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
Special feat deserves special celebration! ??
Hat-trick hero @yuzi_chahal! ? ?
Follow the match ▶️ https://t.co/f4zhSrBNHi#TATAIPL | #RRvKKR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/NhAmkGdvxo
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2022
राजस्थान रॉयल्स के लिए हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं चहल
पिछले मैचों की तरह इस मैच में भी राजस्थान को चीयर करने के लिए चहल की वाइफ धनश्री वर्मा स्टेडियम में मौजूद थी। जैसे ही, चहल ने पैट कमिंस को आउट कर ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की, धनश्री अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और खूशी के मारे स्टैंड्स में उछल पड़ीं। सोशल मीडिया पर धनश्री का ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। युजवेंद्र चहल ने चार ओवरों में 40 रन देकर पांच विकेट झटके। यह आईपीएल करियर में चहल का पहला पांच विकेट हॉल रहा। साथ ही, चहल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। उनसे पहले अजित चंदीला, शेन वॉटसन, श्रेयस गोपाल और प्रवीण तांबे यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे।
बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं धनश्री
युजवेंद्र चहल और धनश्री दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। धनश्री एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं और उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल होते रहते हैं। धनश्री का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसपर लगभग 26 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। धनश्री बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करने के लिए काफी फेमस हैं।
ये भी पढ़ें : Cristiano Ronaldo Son Death: स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन, ट्विटर पर दी जानकारी
