मुरादाबाद : ‘बेहद जरूरी काम होने पर पूरा शरीर ढंककर ही निकलें बाहर’
मुरादाबाद, अमृत विचार। सूरज की तपिश से जनजीवन बेहाल है। पारे के बढ़ते सितम के साथ दिन में लू (हीट स्ट्रोक) लोगों को बीमार बना रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। तेज धूप व लू से बचने की सलाह चिकित्सक भी लोगों को दे रहे हैं। जरा सी असावधानी भारी पड़ …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सूरज की तपिश से जनजीवन बेहाल है। पारे के बढ़ते सितम के साथ दिन में लू (हीट स्ट्रोक) लोगों को बीमार बना रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। तेज धूप व लू से बचने की सलाह चिकित्सक भी लोगों को दे रहे हैं। जरा सी असावधानी भारी पड़ सकती है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. प्रवीण शाह का कहना है कि तेज धूप व लू से बचने की जरूरत है। असावधानी से बीमार होने की संभावना अधिक बढ़ रही है। गर्मी व तेज धूप से खुद को बचाकर रखें। कोशिश करें कि अति आवश्यक कार्य हो, तभी तेज धूप में निकलें। पानी खूब पीएं, तरल पदार्थ का सेवन करें। डॉ. शाह कहते हैं कि यदि दिन के समय बाहर जाना जरूरी हो तो सूती कपड़े पहनें, शरीर का अधिकांश हिस्सा ढक कर रखें।
डॉ. प्रवीण शाह का कहना है कि सूती कपड़े में पसीना सोख लेता है और जल्दी सूख जाता है। सिंथेटिक कपड़ों में पसीना न सूखने से बीमार पड़ने की संभावना रहती है। त्वचा संबंधी बीमारी भी हो सकती है। कहा कि गर्मी का असर कम करने के लिए तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, छाछ आदि का सेवन करें। पौष्टिक आहार लें। बाहर के खुले खाद्य पदार्थ, कोल्ड डिंक्स पीने और आइसक्रीम के सेवन से बचें।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : स्कूलों में 70 प्रतिशत की धांधली का कोर्स, अभिभावक परेशान
