Blast in Kabul : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दो स्कूलों में ब्लास्ट, 25 बच्चों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। मंगलवार सुबह अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दो स्कूलों में ब्लास्ट हुए हैं। एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को ही उड़ा लिया। इन धमाकों में अब तक 25 स्कूली छात्रों की मौत हुई है। दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि धमाके में मरने …

काबुल। मंगलवार सुबह अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दो स्कूलों में ब्लास्ट हुए हैं। एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को ही उड़ा लिया। इन धमाकों में अब तक 25 स्कूली छात्रों की मौत हुई है। दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

सूत्रों का कहना है कि अब्दुर रहीम शाहिद हाई स्कूल पर तीन से पांच आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया। उनमें से दो ने बम विस्फोट किए हैं। जिस वक्त धमाका हुआ उस दौरान छात्र क्लास के अंदर थे।

स्कूलों पर हुए आतंकी हमलों पर एक नजर

  • सितंबर 2004 में चेचेन आतंकियों ने रुस के बेसलान के स्कूल में बच्चों सहित 1000 से भी ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। इस स्कूल बंधक कांड में 330 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की थी।
  • 16 दिसंबर, 2014 में पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल पर तालिबानी आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 132 छात्र मारे गए थे।
  • 27 अक्टूबर 2020 में  पाकिस्तान के पेशावर में मदरसे में हुए विस्फोट में कम से कम 7 बच्चों की मौत हुई थी। 130 घायल हुए थे।
  • 8 मई 2021 में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सैयद उल-शुहदा हाई स्कूल के पास हुए धमाके में करीब 90 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में ज्यादातर लड़किया थीं।
  • 25 नवंबर, 2021 में सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में स्कूल के बाहर भीषण धमाके में कई छात्रों सहित 8 लोगों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें : South Africa Floods : दक्षिण अफ्रीका में बारिश के बाद बाढ़ से भारी तबाही, 400 से अधिक लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने किया राष्ट्रीय आपदा का ऐलान

संबंधित समाचार