रायबरेली: सीएचसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची भगदड़
रायबरेली। कस्बा स्थित सीएचसी में अचानक विद्युत सप्लाई रूम में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे इलेक्ट्रिक सप्लाई के केबल धू-धू धू कर जलने लगे। आग देखकर परिसर में अफरातफरी व भगदड़ मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने सावधानी के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। मंगलवार को एक प्रसूता …
रायबरेली। कस्बा स्थित सीएचसी में अचानक विद्युत सप्लाई रूम में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे इलेक्ट्रिक सप्लाई के केबल धू-धू धू कर जलने लगे। आग देखकर परिसर में अफरातफरी व भगदड़ मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने सावधानी के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
मंगलवार को एक प्रसूता की सर्जरी होने जा रही थी। विद्युत सप्लाई बाधित होने के चलते जनरेटर लाइन से विद्युत आपूर्ति हो रही थी। इसी बीच जनरेटर रूम के विद्युत सप्लाई के केबल अचानक धू-धू कर जलने लगे। आग का धुआं परिसर में फैलने लगा। तब स्वास्थ्य कर्मियों को आग लगने की जानकारी हुई। सीएचसी परिसर में रखे अग्निशमन यंत्रों की मदद से स्वास्थ्य कर्मियों ने आग को समय रहते बुझा दिया है। जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
अस्पताल अधीक्षक डॉ एके जैसर ने बताया कि किन्ही कारणों से एमसीबी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई है। समय रहते आग पर काबू पाया गया है। एमसीबी बॉक्स को दुरुस्त कराने का काम चल रहा है। देर शाम तक सीएचसी परिसर में विद्युत आपूर्ति की समस्या का समाधान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगाई आग, छह वाहन जले
