पुड्डुचेरी: साथी की गिरफ्तारी पर थाने के सामने कारोबारियों ने किया प्रदर्शन
पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी में नये बस स्टैंड के पीछे दुकान चलाने वाले करोबारियों ने अपने एक साथी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को ऑरलियनपेट थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया। सोमवार को नारिकुरावा समुदाय की 13 वर्षीय लड़की एक दुकान पर सामान खरीदने गयी थी, दुकानदार शंकरलाल ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया। लड़की ने इस बारे …
पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी में नये बस स्टैंड के पीछे दुकान चलाने वाले करोबारियों ने अपने एक साथी की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को ऑरलियनपेट थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया। सोमवार को नारिकुरावा समुदाय की 13 वर्षीय लड़की एक दुकान पर सामान खरीदने गयी थी, दुकानदार शंकरलाल ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया।
लड़की ने इस बारे में अपनी मां को बताया, जिसने ऑरलियनपेट थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने बाल कल्याण समिति(सीडब्ल्यूसी) को मामले की जानकारी दी, जिन्होंने इस मामले की जांच की तथा शंकरलाल को इस दोषी पाया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया। उसे बाद में केंद्रीय कारागार में बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शंकरलाल की मंशा बुरी नहीं थी और उसके खिलाफ जबरन मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक नए बस स्टैंड के पीछे उत्तर भारत के कई लोगों की फैंसी दुकानें हैं। यहां समानों के दाम काफी कम होते हैं, इसलिए नारिकुरावा समुदाय के लोग इन्हीं दुकानों से सामान थोक में खरीदते हैं। इस प्रदर्शन के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है तथा पुलिस प्रदर्शनकारियों से बात कर उन्हें हटाने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात
