Kanpur Bikru Kand: जेल में खुशी दुबे दे रहीं जुंबा डांस की ट्रेनिंग , वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे इन दिनों जेल में बंद हैं। कानपुर जेल से आया उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खुशी दुबे महिला बंदियों के साथ जुंबा डांस करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि खुशी पर आरोप है कि बिकरू कांड में …

कानपुर। बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे इन दिनों जेल में बंद हैं। कानपुर जेल से आया उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खुशी दुबे महिला बंदियों के साथ जुंबा डांस करती दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि खुशी पर आरोप है कि बिकरू कांड में जो आरोपी थे, खुशी ने उनकी मदद की थी। खुशी के पति अमर दुबे की मौत भी पुलिस की गोली से ही हुई थी।

गौरतलब है कि खुशी की शादी बिकरू कांड के ठीक 2 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने उसे भी मामले में सहअभियुक्त बनाया और गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार