बहराइच: बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, रेफर
नानपारा/बहराइच। जिले के मटेरा में स्थित पेट्रोल पंप के निकट बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मटेरा पेट्रोल पंप के भवनियापुर गांव के …
नानपारा/बहराइच। जिले के मटेरा में स्थित पेट्रोल पंप के निकट बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के मटेरा पेट्रोल पंप के भवनियापुर गांव के निकट से बाइक सवार युवक जा रहे थे। मंगलवार दोपहर में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को मौजूद लोगों ने एंबुलेंस 112 को सूचित किया। मौके पर एंबुलेंस में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार हुआ। घायलों की पहचान मंगल प्रसाद पुत्र भुसैली उम्र (35) वर्ष निवासी डिहवा मटेरा और गोविंद पुत्र दर्शन निवासी जिला बांके नेपाल के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: बेसहारा पशुओं को बेचने वाले तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, 7 पशु हुए बरामद
