संजय गुप्ता की फिल्म में फिर नजर आएंगे मुन्ना भाई, एक्टर ने कहा- बेसब्री से कर रहा हूं इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर से संजय गुप्ता की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। संजय दत्त की हाल ही में ‘केजीएफ 2’ प्रदर्शित हुयी है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी है। संजय दत्त ने फिल्म ‘केजीएफ 2’ में अधीरा का किरदार निभाया है, जो फैंस को खूब …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर से संजय गुप्ता की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। संजय दत्त की हाल ही में ‘केजीएफ 2’ प्रदर्शित हुयी है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी है। संजय दत्त ने फिल्म ‘केजीएफ 2’ में अधीरा का किरदार निभाया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। संजय दत्त ने बताया है कि उनकी अगली फिल्म संजय गुप्ता के साथ होगी।

संजय दत्त ने बताया,“ कुछ समय के बाद मैं संजय गुप्ता के साथ एक बार फिर काम करूंगा। हम दोनों मिलकर कुछ और महीनों में एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। कई सालों के बाद संजय गुप्ता के साथ काम करके आएगा।” गौरतलब है कि संजय गुप्ता ने संजय दत्त को लेकर ‘आतिश’, ‘खौफ’, ‘जंग’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’ और ‘कांटे’ जैसी कई फिल्में बनायी है।

यह भी पढ़ें-बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में किंग खान ने लगाया शहनाज को प्यार से गले, फैंस ने किया यह रिएक्ट

संबंधित समाचार