कोयले की कमी से देश के 12 राज्यों में बिजली संकट : नितिन राउत
मुंबई। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने मंगलवार को कहा कि कोयले की कमी के कारण देश के 12 राज्यों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है जबकि उनका विभाग राज्य में बिजली की कमी को दूर करने के लिए सूक्ष्म स्तर की योजना के साथ काम कर रहा है। उन्होंने संवाददाताओं …
मुंबई। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने मंगलवार को कहा कि कोयले की कमी के कारण देश के 12 राज्यों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है जबकि उनका विभाग राज्य में बिजली की कमी को दूर करने के लिए सूक्ष्म स्तर की योजना के साथ काम कर रहा है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस सूक्ष्म स्तर की योजना के कारण पिछले पांच से छह दिनों से महाराष्ट्र में कोई लोड-शेडिंग (मांग बढ़ने पर बिजली में होने वाली कटौती) नहीं हुई और बिजली की कमी 15 प्रतिशत दर्ज की गयी। राज्य द्वारा संचालित महाजेनको ने आठ हजार मेगावाट बिजली पैदा करने का लक्ष्य रखा है, जबकि तटीय क्षेत्र में ताप विद्युत संयंत्र आयातित कोयले पर चलते हैं।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में कोयले के आयात पर लगा प्रतिबंध हटाया है। महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने एक लाख मीट्रिक टन कोयले के आयात के लिए निविदाएं जारी की हैं।
ये भी पढ़ें-
एलजी मनोज सिन्हा PM मोदी के जम्मू दौरे से पहले बोले, आतंकवाद को जड़ से कर देगें खत्म
