बहराइच: महिला ने किया अपशब्दों का विरोध तो पड़ोसियों ने कर दी पिटाई, इलाज के दौरान मौत
पयागपुर/बहराइच। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के बस स्टॉप पयागपुर निवासी महिला को विवाद में पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के …
पयागपुर/बहराइच। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के बस स्टॉप पयागपुर निवासी महिला को विवाद में पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पयागपुर बस स्टॉप निवासी शोभा देवी पत्नी बेचू दयाल का 17 नानबाबू आदि से विवाद हुआ। इस पर रात 11.30 बजे शोभा देवी के पुत्र प्रभु दयाल के कमरे के सामने सभी पहुंचे। सभी ने अपशब्दों का प्रयोग कर दिया। इसका शोभा देवी ने विरोध किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिसोदिया ने बताया कि नाराज नानबाबू समेत अन्य ने महिला की लात घूसों से पिटाई कर दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा था।
सोमवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र की टीम ने अभियुक्त नानबाबू पुत्र भुलई प्रसाद व राधा देवी पत्नी नानबाबू निवासी ग्राम पयागपुर के इकौना नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उप निरीक्षक गोविन्द कुमार यादव, सदानन्द सिंह और सुशीला शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: एक ब्लॉक के 6 गांवो में ग्राम चौपालों का हुआ आयोजन, डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं
