Jahangirpuri Violence: दंगाइयों के खिलाफ बड़ा एक्शन, गृह मंत्रालय ने पांच आरोपियों पर लगाया NSA

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी हिंसा के 5 आरोपियों पर गृह मंत्रालय ने NSA लगाया। दंगाई अंसार, सलीम चिकना, यूनुस उर्फ सोनू, दिलशाद और आहिद पर NSA लगाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ही दिल्ली पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे कि दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने …

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी हिंसा के 5 आरोपियों पर गृह मंत्रालय ने NSA लगाया। दंगाई अंसार, सलीम चिकना, यूनुस उर्फ सोनू, दिलशाद और आहिद पर NSA लगाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ही दिल्ली पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे कि दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कहा था कि जहांगीरपुरी में हालात सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हैं और हिंसा प्रभावित इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं।

पुलिस ने बताया कि गलियों में कुछ दुकानें खुली हैं जिनमें से ज्यादातर किराने की दुकानें हैं और लोगों की आवाजाही भी सामान्य हो रही है। इलाके में 24 घंटे 500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों और अतिरिक्त बलों की छह कंपनियों को तैनात रखा गया है। पुलिस ने बताया कि आंसू गैस से लैस और पानी की बौछार करने वाले कुल 80 दलों को तैनात रखा गया है।

इसे भी पढ़ें- जहांगीरपुरी हिंसा: डिजिटल साक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर रही पुलिस

संबंधित समाचार