बदायूं:  विधायक हरीश शाक्य की पहल से बिल्सी को मिली 4 रोडवेज बसों की सौगात, हरी झंडी दिखाकर विधायक ने किया रवाना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बिल्सी, अमृत विचार। जनता की मांग पर विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से बिल्सी होते हुए चार रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे लोगों को आगरा, मथुरा और मुरादाबाद तक का सफर आसान हो गया है। मंगलवार को अंबियापुर में दोपहर दो बजे विधायक हरीश शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर नई …

बिल्सी, अमृत विचार। जनता की मांग पर विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से बिल्सी होते हुए चार रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो गया है। इससे लोगों को आगरा, मथुरा और मुरादाबाद तक का सफर आसान हो गया है। मंगलवार को अंबियापुर में दोपहर दो बजे विधायक हरीश शाक्य ने हरी झंडी दिखाकर नई रोडवेज बस की सेवाओं का शुभारंभ किया है।

यह बस बदायूं से चंदौसी, बिसौली वाया बिल्सी से आगरा रवाना होने वाली बस बदायूं से सुबह 5 बजे चलकर चंदौसी, वापसी में बिसौली होकर सुबह 8:45 बजे बिल्सी पहुंचेगी और शाम 6:55 बजे आगरा के लिए रवाना होंगी। वापसी में आगरा से चलकर टूंडला, अवागढ़, एटा, कासगंज सोरों, कछला, मुजरिया होती हुई रात 9:5 बजे बिल्सी पहुंचेंगी। बिल्सी से रात 9:10 बजे बिसौली से वजीरगंज होकर बदायूं रवाना होंगी। जो रात 11 बजे बदायूं पहुंचेंगी।

एक बस बदायूं से सुबह 7:00 बजे चलकर वजीरगंज, बिसौली, चंदौसी, बिलारी, कुंदरकी होते हुए मुरादाबाद 10.20 बजे पहुंचेगी। मुरादाबाद, आगरा, मथुरा को शुरू होगी बिल्सी से सीधी सेवा रहेगी। वापसी में इसी रास्ते से चंदौसी-बिसौली होते हुए रात 1:40 बजे बिल्सी पहुंचेगी। जहां से 1:50 बजे मुजरिया, कछला, सौरों होते हुए 3:30 बजे कासगंज पहुंचेगी। वहीं वापसी में 4.00 बजे कासगंज से चलकर सोरों, कछला, उझानी होते हुए बदायूं शाम 6.00 बजे आ जाएगी।

दूसरी बस बदायूं से सुबह 6:30 बजे चलकर उझानी कछला, सोरों, कासगंज जाकर वापसी में सौरों कछला, मुजरिया होती हुई सुबह 10 बजे बिल्सी पहुंचेगी और 10:10 से चलकर बिसौली, चंदौसी, बिलारी, कुंदरकी से मुरादाबाद 1:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में मुरादाबाद से 2.00 बजे चलकर चंदौसी बिसौली, वजीरगंज होते हुए शाम 5:30 बजे बदायूं पहुंच जाएगी। बदायूं से मुरादाबाद तक 208 किमी और वापसी में 113 किमी का रास्ता तय करेगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: बेसिक स्कूल की छात्राओं ने गुड टच- बेड टच की ली जानकारी

संबंधित समाचार