कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस, पूर्व नेता ने ट्वीट कर भगवंत मान को दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दावा किया है कि आज सुबह उनके घर पंजाब पुलिस  पहुंची। इस बार में उन्होंने कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं। इस ट्वीट में उन्होंने आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान को …

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दावा किया है कि आज सुबह उनके घर पंजाब पुलिस  पहुंची। इस बार में उन्होंने कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं। इस ट्वीट में उन्होंने आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान को चेतावनी दी।

 

कुमार विश्वास से ट्विटर हैंडल से उनके घर के बाहर खड़ी पुलिस की तस्वीरें ट्वीट कीं। तस्वीरें ट्वीट करने के साथ ही कुमार विश्वास ने पंजाब सीएम भगवंत मान को चेतावनी भी दी। कुमार ने ट्वीट किया- “सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।”

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली में एक बार फिर मास्क नहीं पहनने पर कट सकता है चालान, DDMA की अहम बैठक आज

 

 

 

संबंधित समाचार