सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी अरमान खान को STF ने घर से उठाया, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी युवक अरमान खान को STF लखनऊ की टीम ने कुशीनगर के पडरौना स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया है। अरमान को STF द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सनसनी मच गई। उस पर धोखाधड़ी का आरोप बताया जा रहा है। अरमान खान के पिता …

कुशीनगर। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी युवक अरमान खान को STF लखनऊ की टीम ने कुशीनगर के पडरौना स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया है। अरमान को STF द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सनसनी मच गई। उस पर धोखाधड़ी का आरोप बताया जा रहा है।

अरमान खान के पिता ने बताया है कि कुछ लोग पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम लेने के बहाने घर में आए और फिर उनके लड़के को अपने साथ लेकर चले गए।

पुलिस अधिकारीयों ने साधी चुप्पी

कुशीनगर पुलिस के अधिकारियों ने इस विषय पर चुप्पी साध रखी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टीम के लोगों ने युवक को हिरासत में लेकर जाते समय मुहल्ले के लोगों द्वारा पूछताछ करने पर बताते हुए रास्ते से हटने की बात कही। इसके बाद एसटीएफ के लोग काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा कर लेकर चले गए। परिजनों ने बाद में पडरौना कोतवाली जाकर पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि उनके बेटे को हिरासत में लिया गया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी लोगों में शुमार अरमान खान लखनऊ में परिवार लेकर रहता था। लोगों की मानें तो उसके पास लक्जरी गाड़ी और एक फ्लैट भी है। बेहद मामूली परिवार के इस युवक का हाई फाई तरह से रहना सबको अचंभे में डाल रहा था। फिलहाल STF की इस कार्रवाई के बाद अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पढ़ें-कुशीनगर : बाइक की डिग्गी तोड़ चार लाख का आभूषण ले उड़े चोर

संबंधित समाचार