बीजेपी को सपोर्ट करने वाले मुस्लिम युवक को बताया काफिर, मस्जिद से निकाला बाहर
गोंडा। जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के कट्टरपंथी लोगों का चेहरा सामने आया है। कट्टरपंथियों ने भाजपा का समर्थन करने पर युवक को मस्जिद में नमाज पढ़ने से मना कर दिया गया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो उसे मस्जिद के बाहर भेज दिया गया और फिर लाठी डंडों से उसके घर पर हमला बोला …
गोंडा। जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के कट्टरपंथी लोगों का चेहरा सामने आया है। कट्टरपंथियों ने भाजपा का समर्थन करने पर युवक को मस्जिद में नमाज पढ़ने से मना कर दिया गया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो उसे मस्जिद के बाहर भेज दिया गया और फिर लाठी डंडों से उसके घर पर हमला बोला गया। सूचना मिलने पर एसपी संतोष मिश्रा खुद पीड़ित के गांव पहुंचे कार्रवाई की चेतावनी दी।
पीड़ित युवक लुकमान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व महामंत्री रहा है और चुवाव में उसने बीजेपी को सपोर्ट किया था। उसकी शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के बनकटवा गांव का है।
मो. लुकमान ने बताया कि इस बार भी उन्होंने चुनाव में बीजेपी को सपोर्ट किया था। इससे गांव के कुछ लोग नाराज हैं।
पढ़ें-गोंडा में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत
