बहराइच: बाइक न मिलने से नाराज नाती ने नाना पर लाठी से किया वार, मौत
बहराइच। कोतवाली देहात के सीटकहना गांव निवासी एक वृद्ध अपने बड़े पुत्र को बाइक दे रहा था। इससे नाराज नाती ने शराब के नशे में नाना पर लाठी से वार कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात नाना की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि आरोपी नाती को हिरासत …
बहराइच। कोतवाली देहात के सीटकहना गांव निवासी एक वृद्ध अपने बड़े पुत्र को बाइक दे रहा था। इससे नाराज नाती ने शराब के नशे में नाना पर लाठी से वार कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात नाना की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि आरोपी नाती को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जिले में बीते एक सप्ताह से नशे में लोग अपने ही रिश्ते का कत्ल कर रहे हैं। अभी पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर गांव में दंपती की हत्या को लोग भूले भी नहीं थे, कि मंगलवार रात को दूसरी घटना हो गई। कोतवाली देहात के ग्राम सीटकहना निवासी रामकुमार पांडा (70) का संयुक्त परिवार है। दो बेटे और दो बेटी अपने परिवार के साथ निवास करते हैं।
मंगलवार रात 11 बजे के आसपास वृद्ध रामकुमार पांडा से नाती उमेश उर्फ साजन पांडा बाइक मांग रहा था। नाना ने नाती को बाइक की चाबी देने के बजाए बड़े पुत्र को दे दी। इससे नाती उमेश नाराज हो गया। उसने पास में ही पड़ी लाठी से नाना के ऊपर कई वार कर दिया। जिससे सिर में वृद्ध को अधिक चोट लग गई। परिवार के लोग वृद्ध को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू ही किया था। लेकिन कुछ ही मिनट में मौत हो गई।
सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी, कोतवाल राजनाथ सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। सभी ने परिवार का बयान दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी नाती को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक नाती ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया है।
पढ़ें- पीलीभीत: बाइक को टक्कर मार पलटी मैजिक, एक की मौत, छह घायल
