फतेहपुर: बारातियों से भरी प्राइवेट बस और ट्रैक्टर में हुई टक्कर, 4 की मौत, 10 घायल
फतेहपुर। बारातियों से भरी प्राइवेट बस और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 बाराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेम नगर के …
फतेहपुर। बारातियों से भरी प्राइवेट बस और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 बाराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेम नगर के पास की है।
वहीं हादसे की सूचना के बाद जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे और एसपी राजेश कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि कौशांबी के कमालपुर गांव से बारात फतेहपुर जिले के टेनी गांव जा रही थी। तभी सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेम नगर के पास बारातियों से भरी बस और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई।
इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमे से तीन की हालत गंभीर थी, जिन्हें कानपुर हैलेट अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में समुचित उपचार किया जा रहा है।
हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही सीएम ने हादसे में घायल लोगो का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पुलिस चौकी के सामने ट्रक ने महिला को रौंदा मौत
