बलिया: खनन माफिया की शिकायत पर चौकी प्रभारी ने युवक को दी धमकी, पीड़ित ने DIG से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। जिले में खनन माफिया की दिए गए धमकी की शिकायत को लेकर एक व्यक्ति थाने पहुंचा जहां चौकी प्रभारी ने भी उसे धमकाया। थाने में प्रभारी के धमकाने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत डीजीपी, डीआईजी से की। आपको बतादें कि सुनील प्रसाद ने डीजीपी, डीआईजी आदि को पत्र देकर चौकी प्रभारी चांददियर गणेश …

बलिया। जिले में खनन माफिया की दिए गए धमकी की शिकायत को लेकर एक व्यक्ति थाने पहुंचा जहां चौकी प्रभारी ने भी उसे धमकाया। थाने में प्रभारी के धमकाने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत डीजीपी, डीआईजी से की।

आपको बतादें कि सुनील प्रसाद ने डीजीपी, डीआईजी आदि को पत्र देकर चौकी प्रभारी चांददियर गणेश पांडेय सहित चार लोगों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। यह आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद शिकायत पर एक्शन लेत हुए डीआईजी के निर्देश पर चौकी प्रभारी चांददियर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांव के समीप एक होटल पर खाना खाते वक्त तीन खनन माफिया पहुंचे और धमकी देने लगे। और कुछ दूर किसी घर में ले जाकर पिटाई की। जहां से युवक जान बचा कर भागा और चौकी पहुंच कर प्रभारी से शिकायत की जिस पर थाने के प्रभारी ने एक्शन नहीं लेकर बल्कि उसे धमकी देकर भगा दिया। और गालियां देनी शुरू कर दी।

कहा कि बालू का वीडियो बनाकर पत्रकारों को देते हो। तुम गांव छोड़कर भाग जाओ। शिकायत के बाद एक्शन लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चौकी प्रभारी चांददियर, पुनीत सिंह, बृजेश सिंह, प्रणुनाथ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। और एसपी की ओर से प्रशासनिक हित में कार्रवाई बताया गया है।

यह भी पढ़ें-संभल: खनन माफिया सब पर भारी!, पकड़े गए वाहन कुछ ही देर में पड़े छोड़ने

 

संबंधित समाचार