हापुड़: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बरामद हुए अवैध हथियार और कारतूस
हापुड़। प्रदेश के हापुड़ में बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। देर रात पुलिस बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप लूटने की कोशिश करने वाला शातिर बदमाश आ रहा है। बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। …
हापुड़। प्रदेश के हापुड़ में बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। देर रात पुलिस बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप लूटने की कोशिश करने वाला शातिर बदमाश आ रहा है। बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक बदमाश घायल हो गया और उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की कई घटना को अंजाम देने की बात कही। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की। उसकी पहचान मोनी पुत्र जगपाल निवासी गांव घुंघराला थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ के रूप में हुई।
पढ़ें-CM योगी ने बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर की टीम-9 के साथ बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
