इटावा: DM से मिले शिवपाल यादव, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिला कलेक्ट्रेट स्तिथ डीएम कार्यलय पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव DM श्रुति सिंह से मिलने पहुंचे। अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर की जनता की अलग-अलग समस्याओं को लेकर के DM से शिवपाल ने मुलाकात की। 20 मिनट चली मीटिंग में शिवपाल ने अपने विधायक निधि के संबंध में अपनी …

इटावा। जिला कलेक्ट्रेट स्तिथ डीएम कार्यलय पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव DM श्रुति सिंह से मिलने पहुंचे। अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर की जनता की अलग-अलग समस्याओं को लेकर के DM से शिवपाल ने मुलाकात की। 20 मिनट चली मीटिंग में शिवपाल ने अपने विधायक निधि के संबंध में अपनी बात डीएम के सामने रखी। यादव के साथ उनके तीन ब्लॉक प्रमुख भी उपस्थित रहे।

शिवपाल यादव ने मीडिया से बताया कि भीषण गर्मी में खेत-खलियान में आग की घटनाएं हो रही हैं। उसका किसानों को सही मुआवजा मिले, किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा, क्षेत्र में बिजली की काफी समस्या है, जिसको लेकर डीएम को अवगत कराया है। साथ ही हमारी विधायक निधि से संबंधित कुछ समस्याएं थीं, उसको लेकर भी डीएम से बात हुई है।

मीडिया से बना रखी है दूरी

बता दें कि शिवपाल थोड़े ही शब्दों में अपनी बात को खत्म कर वहां से रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, शिवपाल लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

पढ़ें-सीतापुर: अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, दो एकड़ फसल जलकर हुई राख

संबंधित समाचार