मां बनने वाली हैं टेनिस क्वीन मारिया शारापोवा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। रूस की पूर्व टेनिस स्टार रहीं मारिया शारापोवा जल्द ही मां बनने वाली हैं। शारापोवा ने अपने 35वें जन्मदिन पर बेबी बम्प वाली तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी है। यह फोटो उन्होंने 19 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा,’अनमोल शुरुआत!!! दो लोगों के लिए जन्मदिन का …
नई दिल्ली। रूस की पूर्व टेनिस स्टार रहीं मारिया शारापोवा जल्द ही मां बनने वाली हैं। शारापोवा ने अपने 35वें जन्मदिन पर बेबी बम्प वाली तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी है। यह फोटो उन्होंने 19 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा,’अनमोल शुरुआत!!! दो लोगों के लिए जन्मदिन का केक खाना हमेशा से मेरी खासियत रही है।’

मारिया शारापोवा ने अपने टेनिस करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। पांच बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाली शारोपावा ने साल 2020 में टेनिस से संन्यास का ऐलान किया था। वो सोशल मीडिया में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 42 लाख फॉलोअर्स हैं।
रिटायरमेंट के बाद रूसी सुंदरी ने कहा था, ‘आप उस एकमात्र जीवन को कैसे छोड़ सकते हैं जिसे आप जानते हैं? आप कैसे उन कोर्ट से अलग हो सकते हैं जहां आप जब बच्ची थीं, तब से प्रशिक्षण लेती रही हैं..?’ शारापोवा ने कहा था, ‘वह खेल जिसने आपको बेपनाह खुशियां और आंसू दिए। एक ऐसा खेल जिसमें आपको पूरा परिवार मिला। फैंस जो 28 साल के करियर में आपके साथ रहे। मैं इसके लिए नई हूं तो कृपया मुझे क्षमा करें। टेनिस- अब मैं तुम्हें अलविदा कहती हूं।’
? ¡Maria Sharapova festeja su cumpleaños N°35!
? Ex N°1 del mundo
? Ganadora de 36 títulos (5 de Grand Slam)
? Campeona de Fed Cup, WTA Finals y medallista olímpica#JugadorasESPNTenis ?? @MariaSharapova pic.twitter.com/0Z2HItwgJo— ESPN Tenis (@ESPNtenis) April 19, 2022
शारापोवा ब्रिटेन के बिजनेसमैन एलेक्जेंडर गिल्केस (Alexander Gilkes) के साथ 2018 से रिलेशनशिप में थीं। एलेक्जेंडर एक आर्ट डीलर भी हैं। मारिया ने खुलासा किया था कि वे और एलेक्जेंडर दिसंबर 2020 से इंगेज्ड हैं। शारापोवा ने 2004 में 17 साल की उम्र में विम्बलडन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था और 2012 में फ्रेंच ओपन जीत करियर स्लैम भी पूरा किया था। 2012 के बाद उन्होंने 2014 में भी फ्रेंच ओपन जीता था। 2006 में वह अमेरिकी ओपन और 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रही थीं। 2016 में शारपोवा पर डोपिंग के कारण 15 महीनों का प्रतिबंध लगा था। 2017 अप्रैल में उन्होंने वापसी की थी।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, जीत नहीं मिली तो सब खत्म!
