Pakistan: जाहिद अकरम दुर्रानी नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष के रूप में लेंगे शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल पार्टी के जाहिद अकरम दुर्रानी बुधवार को पाकिस्तान नेशनल असेंबली (एनए) के उपाध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे। इस पद के लिए किसी के नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने के कारण वह निर्विरोध चुने गए। नेशनल असेंबली द्वारा बुधवार को जारी तीन सूत्रिय एजेंडे के अनुसार दुर्रानी का शपथ ग्रहण समारोह पाकिस्तानी …

इस्लामाबाद। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल पार्टी के जाहिद अकरम दुर्रानी बुधवार को पाकिस्तान नेशनल असेंबली (एनए) के उपाध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगे। इस पद के लिए किसी के नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने के कारण वह निर्विरोध चुने गए।

नेशनल असेंबली द्वारा बुधवार को जारी तीन सूत्रिय एजेंडे के अनुसार दुर्रानी का शपथ ग्रहण समारोह पाकिस्तानी समयानूसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। दुर्रानी कासिम सूरी का स्थान लेंगे, 16 अप्रैल को सूरी ने अपने खिलाफ अविस्वास प्रस्ताव पर मतदान के एक घंटे के कम समय पहले ही इस पद से इस्तिफा दे दिया।

सूरी का इस्तीफा कई हफ्तों तक चली राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर आया था। इसी दौरान इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया गया, जिसके बाद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया था।

ये भी पढ़ें:- PAKISTAN: लाहौर उच्च न्यायालय में नहीं होगी नवाज की याचिका पर सुनवाई

संबंधित समाचार