अमरोहा : मातम में बदलीं खुशियां, भाई की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर, अमरोहा ,अमृत विचार। सड़क पर खड़े कैंटर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दाउदपुर जागीर निवासी राकेश पुत्र ब्रहम सिंह बुधवार की दोपहर अपने भाई संजीव की शादी के …

हसनपुर, अमरोहा ,अमृत विचार। सड़क पर खड़े कैंटर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दाउदपुर जागीर निवासी राकेश पुत्र ब्रहम सिंह बुधवार की दोपहर अपने भाई संजीव की शादी के कार्ड बांट कर बाइक से घर लौट रहा था। झकड़ी अड्डे पर खड़े कैंटर में अनियंत्रित होकर पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में राकेश (30) की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि युवक का शव कैंटर में फंस गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर में फंसे शव को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गये।

बताया जा रहा है कि राकेश के भाई संजीव कि 22 अप्रैल को बरात जानी थी। शादी के घर में जवान मौत होने से मातम मच गया है। राकेश अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें चार बेटियां एक बेटा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान सिर्फ कागजों में, बिना हेलमेट के खूब दौड़ा रहे बाइक

संबंधित समाचार