हल्द्वानी: अब रास्ते में खराब हुई बस तो कर्मचारी को करना पड़ेगा भुगतान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन निगम के प्रबंधक दीपक जैन ने बुधवार को पत्र जारी कर तकनीकी खराबी पर काबू पाने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने सभी डिपो प्रबंधकों को निर्देश जारी कर बस संचालन से पहले उचित कनीकी जांच करने को कहा है। कहा कि ऐसा करने से यात्रियों को परेशानी और फजीहत का सामना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन निगम के प्रबंधक दीपक जैन ने बुधवार को पत्र जारी कर तकनीकी खराबी पर काबू पाने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने सभी डिपो प्रबंधकों को निर्देश जारी कर बस संचालन से पहले उचित कनीकी जांच करने को कहा है। कहा कि ऐसा करने से यात्रियों को परेशानी और फजीहत का सामना नहीं करना पड़ेगा।साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पहली बार में किसी भी बस के चालक व अधिकारियों की ओर से लापरवाही की जाती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित कर्मचारियों को दंड स्वरूप मार्ग के किराये का दोगुना भगुतान करना होगा। वहीं, अगर यही चूक दूसरी बार होती है तो कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया जायेगा। तीसरी बार यह गलती होने पर निर्धारित समय पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार