बरेली: शहजिल के चचेरे भाई की पत्नी बोली- हिजाब का दबाव बना रहे पति
बरेली, अमृत विचार। सपा से भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में विवाद में आए थे। इसके बाद उनके पेट्रोल पंप पर बीडीए ने कार्रवाई करते हुए तोड़ दिया था। अब एक बार फिर उनके चचेरे भाई की पत्नी ने उनके भाई पर …
बरेली, अमृत विचार। सपा से भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में विवाद में आए थे। इसके बाद उनके पेट्रोल पंप पर बीडीए ने कार्रवाई करते हुए तोड़ दिया था। अब एक बार फिर उनके चचेरे भाई की पत्नी ने उनके भाई पर आरोप लगाया है कि वह उनपर जबरन हिजाब पहनने का दबाव बनाते हैं और खुद सोशल मीडिया पर हिजाब का विरोध करने वाली पोस्ट डालते हैं।
पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक कॉलोनी की रहने वाली डा. सना खान ने पुलिस को सौपी शिकायत में बताया कि 25 अक्टूबर 2017 को उनका निकाह फाइक इन्क्लेव के रहने वाले डा. तनीम साबिर से हुआ था। डा. तनीम साबिर के पिता फहीम साबिर कैंट विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। विवाह के चार माह बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया।
18 फरवरी 2019 को डा. सना ने पति, सास, ससुर और ननद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। डा. सना का आरोप है कि तनीम घर वालों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी कर रहा है। लोगों को परिवार व रिश्तेदारों के बारे में अभद्र मैसेज भेज रहा है। हिजाब में रहने का दबाव बना रहा है। इससे घर के लोगों के साथ उनके रिश्तेदार परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही उनका पति मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित डा. सना की शिकायत पर सीओ क्राइम ने मामले की जांच बारादरी पुलिस को सौंपी है।
डा. सना की शिकायत की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।—नीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी
ये भी पढ़ें-
बरेली: छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक के विरुद्ध सौंपी जाएगी रिपोर्ट
