बहराइच: बाइक व स्कूटी में हुई जोरदार भिडंत, ANM समेत दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/ बहराइच। जिले के कैसरगंज सीएचसी में तैनात एएनएम बुधवार को स्कूटी से टीकाकरण के लिए ग्राम अचेहरा जा रही थी। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर पवही के निकट विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। एएनएम और बाइक सवार दोनों घायल हुए हैं। एएनएम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। …

जरवलरोड/ बहराइच। जिले के कैसरगंज सीएचसी में तैनात एएनएम बुधवार को स्कूटी से टीकाकरण के लिए ग्राम अचेहरा जा रही थी। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर पवही के निकट विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। एएनएम और बाइक सवार दोनों घायल हुए हैं। एएनएम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में एएनएम पद पर तैनात रंजना गुप्ता बुधवार को स्कूटी से टीकाकरण के लिए गांव जा रही थी।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के पावही गांव के पास लखनऊ बहराइच मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार की स्कूटी में भिंड़त हो गई। दोनों घायल सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर एएनएम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: डेरापुर में हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, तीन किसानों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

संबंधित समाचार