बहराइच: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों को दिये गये स्वस्थ रहने के टिप्स
बहराइच। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितौरा, तेजवापुर और फखरपुर में बुधवार को स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन विधायक ने किया। स्वास्थ्य मेले में इलाज के साथ स्वस्थ रहने के टिप्स बताए गए। आजादी का अमृत मोहत्सव के तहत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 18 से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। स्वास्थ्य …
बहराइच। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितौरा, तेजवापुर और फखरपुर में बुधवार को स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन विधायक ने किया। स्वास्थ्य मेले में इलाज के साथ स्वस्थ रहने के टिप्स बताए गए। आजादी का अमृत मोहत्सव के तहत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 18 से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा।
स्वास्थ्य मेले की श्रृंखला में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजवापुर में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, चित्तौरा में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल तथा फखरपुर में सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित हुए स्वास्थ्य मेले के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से सम्बन्धित विभिन्न सेवाएं जैसे मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोगों से सम्बन्धित सेवाएं, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड व डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड बनवाये गये।

स्वास्थ्य मेले के अवसर पर जहॉ आये हुए लोगों को स्क्रीनिंग व परीक्षण, औषधि एवं जांच की सुविधा प्रदान की गयी साथ ही अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत पात्र लोगों को चश्में, सहायक उपकरण का वितरण किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों को अन्न प्रासन्न भी कराया गया। मालूम हो कि 21 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मसौधा व तारुन में लगा स्वास्थ्य मेला, 1373 मरीजों का किया गया परीक्षण
