जनता के साथ शालीन व्यवहार करें पुलिसकर्मी: एसपी अनुराग वत्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने गुरुवार को लोनी कटरा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आम जनता के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी। साथ ही जन समस्याओं का समय से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण …

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने गुरुवार को लोनी कटरा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आम जनता के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी। साथ ही जन समस्याओं का समय से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि देखा गया।

थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा थाना क्षेत्र के अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

पढ़ें- बरेली: 2 नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वर्दी के रौब में भोले-भाले लोगों से ऐंठते थे रुपये

संबंधित समाचार