बहराइच: बच्चों को शिक्षा देने पहुंचे सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, अध्यापकों ने किया सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज तहसील के जूनियर विद्यालय कुंडासपारा में गुरुवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पहुंचे। उन्होंने नन्हें छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक ज्ञान दिया। विद्यालय के अध्यापकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कैसरगंज तहसील के जूनियर हाई स्कूल कुड़ासपारा में गुरुवार को राजमणि त्रिपाठी पूर्व प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्द्यालय केशरीपुरवा दहौरा …

बहराइच। कैसरगंज तहसील के जूनियर विद्यालय कुंडासपारा में गुरुवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पहुंचे। उन्होंने नन्हें छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक ज्ञान दिया। विद्यालय के अध्यापकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कैसरगंज तहसील के जूनियर हाई स्कूल कुड़ासपारा में गुरुवार को राजमणि त्रिपाठी पूर्व प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्द्यालय केशरीपुरवा दहौरा पहुंचे। उन्होंने स्कूल के नन्हे छात्रों को किताबी ज्ञान दी। इसके बाद संस्कार, देश प्रेम, सामाजिक समरसता पर विस्तार से चर्चा कर छात्रों को समझाया गया।अंत में विद्द्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक को अंगवस्त्र, श्रीमद भागवत गीता और स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती मालती विश्वकर्मा, शिक्षक बिलाल अंसारी, इमरान खां, नीरज कुमार भाष्कर समेत छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-हरदोई: जूनियर हाई स्कूलों में मतदाता जागरूकता के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार