Pakistan: बिलावल भुट्टो ने शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए रखी ये शर्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नवगठित मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए मोशिन डावर और अन्य गठबंधन सहयोगियों बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल (बीएनपी-एम) तथा अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के सदस्यों को भी कैबिनेट में शामिल करने की शर्त रखी है। स्थानीय अखबार ‘द न्यूज’ ने गुरुवार को …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नवगठित मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए मोशिन डावर और अन्य गठबंधन सहयोगियों बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल (बीएनपी-एम) तथा अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के सदस्यों को भी कैबिनेट में शामिल करने की शर्त रखी है।

स्थानीय अखबार ‘द न्यूज’ ने गुरुवार को बताया कि  बिलावल, जो इस समय लंदन में हैं, के पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ से मिलने की उम्मीद है और वह गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल के गठन में सक्रिय रहे शरीफ से कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनके एएनपी, बीएनपी-एम और मोशिन डावर को कैबिनेट में शामिल नहीं किये जाने के मुद्दे को भी उठाने की संभावना है।

वह चाहते हैं कि उन्हें (सहयोगियों को) कैबिनेट में शामिल करने के बाद ही वह विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभालें। गठबंधन सहयोगियों के बीच विभागों को लेकर मतभेद की अफवाहों के बीच मंगलवार को पहले चरण में 33 मंत्रियों ने शपथ ली। ऐवान-ए-सदर में आयोजित समारोह में मौजूद  बिलावल ने हालांकि शपथ नहीं ली। कैबिनेट में 30 केंद्रीय मंत्री, तीन राज्य मंत्री और तीन सलाहकार हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा