बांदा: शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, झुग्गी-झोपड़ियां जलकर हुईं राख
बांदा। बुधवार रात लक्ष्मी चौराहे के बगल में लगे एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटों से आसपास बनीं झोपड़ियां भी उसकी चपेट में आ गईं, जिससे स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को दी। वहीं मौके पर पहुंचे एफएसओ …
बांदा। बुधवार रात लक्ष्मी चौराहे के बगल में लगे एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटों से आसपास बनीं झोपड़ियां भी उसकी चपेट में आ गईं, जिससे स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को दी।
वहीं मौके पर पहुंचे एफएसओ कुलदीप कुमार ने बताया, जैसे ही सूचना मिली, वैसे ही तत्काल 3 गाड़ियों को भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों ने आग बुझाने का काम किया, जिसके बाद आग में काबू पा लिया गया।
बताते चलें कि बीते बुधवार को ट्रांसफार्मर जलने की यह तीसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले सिविल लाइन कालू कुआं चौराहा और अमर टॉकीज चौराहे पर 3 बड़े बिजली के ट्रांसफॉर्मर एक ही दिन में जलकर राख हो गए।
पढ़ें- बुलंदशहर:ट्रक पलटने के बाद घरों-दुकानों में लगी आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक
