पीलीभीत: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमृत विचार, पीलीभीत। बीसलपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोट आई। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र …
अमृत विचार, पीलीभीत। बीसलपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोट आई। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रूपपुर कृपा गांव निवासी 42 वर्षीय बाबूराम मजदूरी करते थे। गुरुवार को वह गांव के ही धर्मपाल के साथ शहर आए थे। काम निपटाकर दोनों बाइक से वापस घर के लिए निकले। बीसलपुर रोड पर गांव से करीब एक किलोमीटर पहले सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक से गिरकर बाबूराम टक के पहिए के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मपाल मामूली रूप से घायल हुए।
इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वाले भी मौके पर आ गए। जिसके बाद हादसे की जानकारी की गई। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा रहा। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: जब टूटा मौसा का पैर तब रखा अखबारी दुनिया में कदम
