सहारा प्रमुख समेत 14 लोगों को गिरफ्तार करने लखनऊ पहुंची एमपी पुलिस खाली हाथ लौटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय समेत 14 लोगों को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की टीम गुरुवार को लखनऊ पहुंची थी। एमपी पुलिस ने गोमती नगर की पुलिस के साथ दो घंटे सर्च आपरेशन के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि सभी के खिलाफ नोटिस चस्‍पा कर दी गई है। पुलिस …

लखनऊ। सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय समेत 14 लोगों को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की टीम गुरुवार को लखनऊ पहुंची थी। एमपी पुलिस ने गोमती नगर की पुलिस के साथ दो घंटे सर्च आपरेशन के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि सभी के खिलाफ नोटिस चस्‍पा कर दी गई है। पुलिस ने पांच मई को आरोपितों को एमपी के दतिया थाने में पेश होने के लिए कहा है।

वहीं कई आरोपितों का पता भी पुलिस ने लिया है। पुलिस वहां भी उनकी तलाश करेगी। बता दें कि दतिया जिले की कोतवाली पुलिस आज सुब्रत राय को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट से जारी एनबीडब्‍ल्‍यू के साथ आई थी। आरोप है कि सहारा प्रमुख और अन्य ने निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पे हैं। जिसके संबंध में एमपी के दतिया थाने में सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 व मध्यप्रदेश निक्षेपकों के हित का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 (1) में 14 केस दर्ज है।

दो हजार से ज्यादा निवेशकों के करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप एमपी पुलिस सबसे पहले गोमती नगर थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा। इसके बाद स्थानीय पुलिस को लेकर सहारा शहर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दतिया थाने के इंस्पेक्टर रविंद्र शर्मा ने बताया कि सहारा समूह के प्रमुख समेत आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

आरोप है कि दो हजार से ज्यादा निवेशकों के करोड़ों रुपए सहारा फाइनेंस कंपनी ने हड़प लिए हैं। निवेश की अवधि पूरी हो जाने के बावजूद निवेशकों को उनकी रकम वापस नहीं की गई। निवेशक लंबे समय से सहारा के ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: सहारा प्रमुख सुब्रत राय समेत 44 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार