Sri Lanka: श्रीलंका में रामबुक्कना से हटाया गया कर्फ्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में रामबुक्कना ‘पुलिस डिवीजन’ में पुलिस और नागरिकों के बीच गोलीबारी के बाद पिछली रात लगाए गए कर्फ्यू को हटा लिया गया है। कोलंबो गजट ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता वरिष्ठ पुलिस आयुक्त निहाल थलडुवा ने बताया कि प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक जाम कर कई घंटों से क्षेत्र में प्रदर्शन कर …

कोलंबो। श्रीलंका में रामबुक्कना ‘पुलिस डिवीजन’ में पुलिस और नागरिकों के बीच गोलीबारी के बाद पिछली रात लगाए गए कर्फ्यू को हटा लिया गया है। कोलंबो गजट ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता वरिष्ठ पुलिस आयुक्त निहाल थलडुवा ने बताया कि प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक जाम कर कई घंटों से क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से रेलवे ट्रैक खाली करने का कई बार आह्वान किया लेकिन उन्होंने पुलिस की नहीं सुनी।

उन्होंने एक तिपहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया और एक ईंधन ट्रक को भी आग लगाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 24 अन्य घायल हो गये।

ये भी पढ़ें:- G20: रूस की निंदा करने के लिए सभा कक्ष में उपस्थित रहे जापानी वित्त मंत्री

संबंधित समाचार