रामपुर: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ा पचास हजार का इनामी बदमाश, युवक की गोली मारकर की थी हत्या
रामपुर, अमृत विचार। स्वार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिलासपुर में हुई युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के ऊपर पुलिस ने पचास हजार का ईनाम घोषित कर दिया था। बिलासपुर थाना क्षेत्र में रविवार को कुछ लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या …
रामपुर, अमृत विचार। स्वार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिलासपुर में हुई युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के ऊपर पुलिस ने पचास हजार का ईनाम घोषित कर दिया था।
बिलासपुर थाना क्षेत्र में रविवार को कुछ लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस हत्या में थाना किच्छा के गांव भटपुरा निवासी कृष्ण प्रकाश यादव भी नामजद था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।गुरुवार की सुबह स्वार और एसओजी को सूचना मिली कि कृष्ण प्रकाश यादव मिलकखानम की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहा है। इस पर थाना स्वार पुलिस टीम के साथ एसओजी टीम को भी पुरैनिया बाग तिराहे पर पहुंच गई।
स्वार मार्ग पर चेकिंग शुरूकर दी।इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया,तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की।पुलिस ने जवाबी फायरिंग की,तो आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को उसके पास तमंचे और कारतूस मिले। पुलिस के मुताबिक उसके ऊपर 50 हजार का ईनाम घोषित है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : 30,000 की रिश्वत लेता खाद्य सुरक्षा विभाग का अभिहित अधिकारी गिरफ्तार
