रायबरेली: विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमावां (रायबरेली)। गुरुवार को महिला सशक्तिकरण को लेकर ब्लॉक सभागार में नारी चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, राष्ट्रीय आजीविका मिशन , विकास विभाग, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल , रंगोली व …

अमावां (रायबरेली)। गुरुवार को महिला सशक्तिकरण को लेकर ब्लॉक सभागार में नारी चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, राष्ट्रीय आजीविका मिशन , विकास विभाग, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल , रंगोली व वैनर पोस्टर कटलेट लगाया गया था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वैशाली सिंह रही।इस कार्यक्रम में हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मान पत्र दिया गया। कार्यक्रम में बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा गोद भराई व अन्न प्रासन व युवक मंगल दल को खेलकूद किट सौपी गई। ब्लॉक प्रमुख संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रही है।कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय गोकुल पुर द्वारा प्रस्तुत कठपुतली नाटिका लोगो द्वारा खूब पसंद की गई।

इस चौपाल में महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, सीडीपीओ शिवानी गुप्ता, बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह, डीपीओ शरद कुमार त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी एम एल रमन जिला महिला कल्याण अधिकारी शैफाली सिंह मीना मंच कोडिनेटर एसएस पाण्डेय ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी अंजू यादव खण्ड प्रेरक सरद चन्द्र तिवारी राष्ट्रीय एनआरएलएम प्रबन्धक राज कुमार सन्दीप कुमार डॉ. सफीर रवि सिंह शिक्षिका के ज्योति मीना तिवारी उषा शशि सिंह स्वीटी सिंह आदि मौजूद रही।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण विभाग में ही महिलाओं का शोषण, ऐसे खुली पोल

संबंधित समाचार