बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग, 12 मकान जलकर राख, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा दमकल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के ग्राम मझरा में गुरुवार शाम को अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। चल रही पछुआ हवा से लपटों ने पड़ोस के अन्य मकानों को आगोश में ले लिया। 12 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। लाखों का नुकसान हुआ है। जिले के …

बहराइच। जिले के कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के ग्राम मझरा में गुरुवार शाम को अज्ञात कारणों से एक ग्रामीण के मकान में आग लग गई। चल रही पछुआ हवा से लपटों ने पड़ोस के अन्य मकानों को आगोश में ले लिया। 12 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। लाखों का नुकसान हुआ है। जिले के कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र का ग्राम मझरा घाघरा नदी के निकट बसा हुआ है।

गुरुवार शाम को गांव निवासी राम दुलारे पुत्र राम बली खेत में था। तभी अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। शोर सुनकर सभी आग बुझाने दौड़े। लेकिन आग लपटों ने पड़ोसी सुरेश पुत्र राम सरन, कुसुमा देवी, राम लखन, राम मिलन, रामू पुत्र मायाराम, खेलावन, नगीना देवी, रमेश कुमार, दरबारी, श्रीराम और दिनेश समेत 12 ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। सभी मकान जलकर राख हो गए। सूचना पाकर कोतवाल गणनाथ प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया। तहसीलदार ने बताया कि हलका लेखपाल ने क्षति का मुआयना कर रिपोर्ट भेजी है। जल्द ही अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा। अग्निकांड में 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि आज लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन सूचना के बाद भी दमकल कर्मी नहीं पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: आग लगने से राख हुईं आधा दर्जन दुकानें, पीड़ितों में मचा हाहाकार

संबंधित समाचार