बरेली: शहरी आवास की कराई जाएगी जांच, टीम बनाने की तैयारी- डूडा
अमृत विचार, बरेली। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद अब शहरी आवास योजना की बारी है। इसके लिए विभाग की ओर से जांच कराई जाएगी। अगले सप्ताह टीम बनाकर सत्यता की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकार की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ग्रामीण व …
अमृत विचार, बरेली। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद अब शहरी आवास योजना की बारी है। इसके लिए विभाग की ओर से जांच कराई जाएगी। अगले सप्ताह टीम बनाकर सत्यता की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सरकार की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ग्रामीण व शहरी आवास योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए पात्रों को 1.20 हजार रुपये दिये जाते हैं, लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत के चलते योजना का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंच पा रहा है। हकीकत जानने के लिए विभाग की ओर से जांच कराई जाएगी।
इसमें यह पता किया जाएगा कि किस ब्लाक में कितने आवासों का आवंटन किया गया, आवास लेने वाले लोगों के पास मकान व गाड़ी एवं सरकारी नौकरी तो नहीं, इन बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। सभी ब्लाकों में दो-दो टीमों का गठन किया जाएगा, जो जांच आख्या उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। परियोजना अधिकारी शैलेंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि टीम बनाकर जल्द ही जांच कराई जाएगी। इसके बाद हकीकत सामने आएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: यहां पढ़ाई के लाले, स्कूल चतुर्थ श्रेणी कर्मी के हवाले
