अपराधियों, लुटेरों व चोरों के विरुद्ध तैयार होगा डोजियर: सीओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश सिंह द्वारा गुरूवार को थाना हुजूरपुर पर सभी अधिकारी व कर्मचारीगण की गोष्टी करते हुए उच्च अधिकारीगण द्वारा दिए गए निर्देश से सभी को अवगत कराते हुए आगामी त्यौहार ईद के संबंध में छोटी सी छोटी बातों को संज्ञानित होकर बीपीओ द्वारा तत्काल अटेंड करते हुए संज्ञान में लाने की बात …

बहराइच। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश सिंह द्वारा गुरूवार को थाना हुजूरपुर पर सभी अधिकारी व कर्मचारीगण की गोष्टी करते हुए उच्च अधिकारीगण द्वारा दिए गए निर्देश से सभी को अवगत कराते हुए आगामी त्यौहार ईद के संबंध में छोटी सी छोटी बातों को संज्ञानित होकर बीपीओ द्वारा तत्काल अटेंड करते हुए संज्ञान में लाने की बात बताई।

अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में 5 वर्ष के लुटेरों, नकबजन व चोरों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए उनका डोजियर तैयार करने, गोकशी पर अंकुश लगाने, गोकशो की सतत निगरानी रखने के साथ-साथ उनका भी डोजियर तैयार करने तथा एचएस की निगरानी करते हुए जो एचएस प्रदेश में है उनका पूरा पता परिवार से ज्ञात कर मोबाइल नंबर से बात करते हुए जरिए व्हाट्सएप कॉलिंग कर सही लोकेशन जानकारी करने के साथ-साथ बीट बुक में सभी प्रविष्टियां अध्यावधिक करते हुए चेक किया गया।

विगत समय में एचएस के संबंध में जिनकी मृत्यु हो गई है खाका नष्ट करने के लिए नियमानुसार आदेश प्राप्त होने पर क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में सरदार सिंह, महाराजदीन, जगरनाथ, रामगुलाम, मालिक, परमात्मा व एचएस अमृतलाल का खाका अपने स्वयं की उपस्थिति में नष्ट कराया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: एसटीएफ व मोतीपुर पुलिस ने 875 किलो जड़ी बूटी के साथ चार को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार