पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी, जानें यूपी के शहरों के नए रेट?
लखनऊ। देश हो या प्रदेश हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियां सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी है। राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को भी ईंधन की कीमत स्थिर बनी हुई है। इसका मतलब ना तो दाम में तेजी आई है और ना ही कटौती …
लखनऊ। देश हो या प्रदेश हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियां सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी है। राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को भी ईंधन की कीमत स्थिर बनी हुई है। इसका मतलब ना तो दाम में तेजी आई है और ना ही कटौती हुई है।
बता दें कि आखिरी बार 6 अप्रैल को तेल के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी उसके बाद से ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.33 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.91 रुपये प्रति लीटर हैं। आगरा में पेट्रोल की कीमत 105.48 और डीजल के रेट 97.02 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। गोरखपुर में पेट्रोल 105.49 और डीजल का भाव 97.05 रुपये प्रति लीटर है। वहीं गाजियाबाद में शुक्रवार को पेट्रोल 105.14 और डीजल के रेट 96.71 रुपये प्रति लीटर हैं। नोएडा में पेट्रोल 105.60 और डीजल के दाम 97.15 रुपये प्रति लीटर हैं।
पढ़ें-सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सीएम योगी की पहल, शिक्षण संस्थानों में बनेगा ‘रोड सेफ्टी क्लब’
