लखनऊ: नगर आयुक्त ने अवध टावर के मालिक पर जुर्माना लगाने के दिए निर्देश
लखनऊ। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने गुरुवार को हजरतगंज, हनुमान सेतु व आस-पास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। अवध टॉवर के बेसमेंट में गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने मालिक पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। हनुमान सेतु मंदिर परिसर के पीछे काफी मलबा एकत्र मिला। जिस पर नगर आयुक्त ने नगर अभियंता जोन एक …
लखनऊ। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने गुरुवार को हजरतगंज, हनुमान सेतु व आस-पास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। अवध टॉवर के बेसमेंट में गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने मालिक पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
हनुमान सेतु मंदिर परिसर के पीछे काफी मलबा एकत्र मिला। जिस पर नगर आयुक्त ने नगर अभियंता जोन एक का एक दिन का वेतन काटने के साथ हसनगंज बीट इंचार्ज को निलंबित करने के निर्देश दिए।
लेवाना होटल के पास झाड़ू ना लगने से गंदगी थी। लोगों ने गुमटी रखकर रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया था। जिस पर नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने के साथ गंदगी करने वालों पर जुर्माना लगाने को कहा।
पढ़ें- IPL 2022 : आरसीबी से हार के बाद केएल राहुल की जेब भी हुई ढीली, लगा जुर्माना
