लखनऊ: शादी समारोह में छज्जा गिरने से बच्ची‍ समेत दो की मौत, चार की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गुरुवार देर शाम शादी समारोह के दौरान छज्‍जा गिरने से बच्‍ची समेत दो की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घटना थाना बिजनौर के नुरदीखेड़ा गांव की है। सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें, नुर्दी खेड़ा …

लखनऊ। गुरुवार देर शाम शादी समारोह के दौरान छज्‍जा गिरने से बच्‍ची समेत दो की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घटना थाना बिजनौर के नुरदीखेड़ा गांव की है। सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें, नुर्दी खेड़ा निवासी बाबूलाल की बेटी मनीषा की शादी जालिम खेड़ा निवासी विशम्भर के बेटे विवेक से होने जा रही थी। इसी दौरान देर रात द्वारचार के लिए दूल्हा दरवाजे पर पहुंचा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं बाबू लाल के मकान के छज्जे पर खड़ी हो गईं। भीड़ ज्यादा होने के कारण छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में छज्जे पर खड़ी महिलाएं व बच्चे मलबे में दब गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक होने पर लोक बंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया। द्वारचार के दौरान हुई इस दुर्घटना से घर में कोहराम मच गया।

पढ़ें- अयोध्या: कार समेत नहर में गिरे पांच दोस्त, अंधेरे के चलते रेस्क्यू में आई दिक्कत, तीन की मौत

संबंधित समाचार