Stuttgart Open : स्टुटगार्ट ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची एम्मा रादुकानू, अब इगा स्वियातेक से होगा मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्टुटगार्ट। यूएस ओपन चैंपियन एम्मा रादुकानू (Emma Raducanu) ने जर्मनी की तमारा कोरपाश को 6-0, 2-6, 6-1 से हराकर स्टुटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला शीर्ष रैंकिंग की इगा स्वियातेक से होगा। यह 19 वर्षीय राडुकानू का इस टूर्नामेंट में शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी के खिलाफ पहला …

स्टुटगार्ट। यूएस ओपन चैंपियन एम्मा रादुकानू (Emma Raducanu) ने जर्मनी की तमारा कोरपाश को 6-0, 2-6, 6-1 से हराकर स्टुटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला शीर्ष रैंकिंग की इगा स्वियातेक से होगा। यह 19 वर्षीय राडुकानू का इस टूर्नामेंट में शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी के खिलाफ पहला मैच होगा।

पिछले साल क्वालीफायर के रूप में यूएस ओपन का खिताब जीतने वाली राडुकानू यदि यहां खिताब जीत जाती हैं तो विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हो जाएंगी। अभी वह 12वें नंबर पर हैं। इससे पहले दूसरी वरीयता प्राप्त पाउला बडोसा ने कजाकस्तान की एलेना रयबकिना को 6-2, 4-6, 7-6 (4) से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना ओन्स जाबूर से होगा। जाबूर ने डारिया कसातकिना को 6-3, 6-3 से पराजित किया।

तीसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने कनाडा की बियांका आंद्रिस्कु को 6-1, 3-6, 6-2 से शिकस्त दी। अब उनका सामना एनेट कोंटेवीट या एकटेरिना एलेक्जेंड्रोवा से होगा। चौथी वरीयता प्राप्त मारिया सकारी जर्मनी की लौरा सीजमंड के खिलाफ आधे मैच से हट गयी। सीजमंड तब 6-4, 3-1 से आगे चल रही थी। सीजमंड अगले दौर में रूसी खिलाड़ी ल्यूडमिला सैमसोनोवा से भिड़ेगी, जिन्होंने कैरोलिना पिलिसकोवा को 6-4, 6-4 से हराया।

सिटसिपास बार्सिलोना ओपन के अगले दौर में
बार्सिलोना। शीर्ष वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास ने बारिश से प्रभावित मैच में इलिया इवाश्का को 6-1, 4-6, 6-2 से हराकर बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। बारिश के कारण बुधवार को यह मैच को स्थगित कर दिया गया था। तब सिटसिपास 5-1 से आगे चल रहे थे। गुरुवार को भी बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ, लेकिन विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज यूनानी खिलाड़ी ने आखिर में अपने 44वें रैंकिंग के प्रतिद्वंद्वी को तीन सेट में हरा दिया। पिछले सप्ताह मोंटेकार्लो में खिताब जीतने वाले सिटसिपास तीसरे दौर में ग्रिगोर दिमित्रोव से भिड़ेंगे जिन्होंने एक अन्य मैच फेडेरिको कोरिया को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। बारिश के कारण गुरुवार को टूर्नामेंट में केवल दो एकल मैच ही पूरे हो पाये।

ये भी पढ़ें : LaLiga : बार्सिलोना जीता, रीयाल मैड्रिड का खिताब का इंतजार बढ़ा

संबंधित समाचार