गाजियाबाद: बस हादसे में छात्र की मौत के बाद सीएम योगी हुए सख्त, दिए यह आदेश
गाजियाबाद। मोदीनगर में सूरत सिटी कॉलोनी के 10 वर्षीय छात्र अनुराग भारद्वाज की स्कूल बस के हादसे में मौत हो गई। इसका संज्ञान सीएम योगी ने लिया है। अब गाजियाबाद मामले में दोषियों की जवाबदेही तो तय होगी ही। साथ में, संबंधित परिवहन अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। अब यूपी के सभी शहरों में संचालित स्कूलों …
गाजियाबाद। मोदीनगर में सूरत सिटी कॉलोनी के 10 वर्षीय छात्र अनुराग भारद्वाज की स्कूल बस के हादसे में मौत हो गई। इसका संज्ञान सीएम योगी ने लिया है।
अब गाजियाबाद मामले में दोषियों की जवाबदेही तो तय होगी ही। साथ में, संबंधित परिवहन अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। अब यूपी के सभी शहरों में संचालित स्कूलों की बसों की फिटनेस की जांच होगी। ये 7 दिनों का अभियान होगा।
मामले में मोदी समूह के प्रबंधक उमेश मोदी समेत प्रिंसिपल, मैनेजमेंट और ड्राइवर पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने ड्राइवर-कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रिंसिपल को कस्टडी में लेने के बाद गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
सीएम योगी के राजस्व संग्रह के विभागों की प्रजेंटेशन के बारे में भी पढ़वाते हैं। तय हुआ कि अब प्रदेश के उच्च शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के सभी स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटना में मृत्यु के मामलों पर काम करने की जरूरत है।
पढ़ें- बरेली: प्रयागराज के भाजपा नेता समेत दो की सड़क हादसे में मौत, 3 लोग घायल
