Covid-19 Update: यूपी में मिले कोविड के 205 मरीज, गाजियाबाद के 20 स्कूलों में फैला कोरोना, CM योगी ने दिए निर्देश
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कोरोना एक बार फिर से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 205 नए केस सामने आए। इसके बाद से एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 980 हो गई है। शुक्रवार को गाजियाबाद में कोरोना के 36 नए केस मिले हैं। इसमें 6 स्टूडेंट्स हैं। इसके बाद से यहां एक्टिव …
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कोरोना एक बार फिर से बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 205 नए केस सामने आए। इसके बाद से एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 980 हो गई है। शुक्रवार को गाजियाबाद में कोरोना के 36 नए केस मिले हैं। इसमें 6 स्टूडेंट्स हैं। इसके बाद से यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 189 हो गई है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट बेहतर है, जिसकी वजह से एक भी मरीज फिलहाल अस्पतालों में एडमिट नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का पूरा जोर वैक्सीनेशन पर है।
स्वास्थ्य विभाग ने जो रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक 58 छात्र और 8 शिक्षक कोरोना की चपेट में हैं। ये सभी 66 मरीज 38 स्कूलों में पढ़ते/पढ़ाते हैं। इसमें करीब 20 स्कूल गाजियाबाद के हैं और 17 स्कूल दिल्ली व नोएडा के हैं। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित KR मंगलम स्कूल, DPS इंदिरापुरम और सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल वसुंधरा में हैं। बाकी स्कूलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या औसतन एक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 के अफसरों के साथ बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में बच्चों को जागरूक करे। इसके साथ ही दिल्ली NCR के जिलों के अलावा लखनऊ में भी फेस मास्क को अनिवार्य किया जाए।
18 साल ज्यादा उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाने में तेजी लाएं। साथ ही ये भी कहा कि हर हाल में ये सुनिश्चित किया जाए कि एक भी नागरिक टीका कवर से वंचित न रहे। बूस्टर डोज के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएं।
पढ़ें- कोरोना ने फिर से पकड़ी रफ्तार, देश में पिछले 24 घंटों में 2,451 नए केस, 54 लोगों की मौत
